Explore

Search

April 1, 2026 12:31 am

सिवान: 93 परीक्षार्थियों ने छोड़ी संगीत व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुईं। परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहली पाली में कला संकाय के छात्रों के लिए संगीत विषय, जबकि दूसरी पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। निर्धारित आंकड़ों के अनुसार, दोनों पालियों में 8735 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 8643 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 93 ने परीक्षा छोड़ दी

अगर उपस्थिति के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • पहली पाली में 918 परीक्षार्थियों में से 904 उपस्थित, जबकि 14 अनुपस्थित रहे।
  • दूसरी पाली में 7,818 परीक्षार्थियों में से 7,739 उपस्थित, जबकि 79 अनुपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में कदाचार का कोई मामला सामने नहीं आया और कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ

परीक्षा का समय:

  • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक।
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

सुरक्षा व्यवस्था:
मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र व शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर