Explore

Search

July 2, 2026 4:51 am

सिवान: कार्यों में गुणवत्ता और गति लाने के निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान प्रधान सचिव/सचिव द्वारा एजेंडा-वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अद्यतन कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही, मुख्य सचिव ने प्रत्येक विभाग के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर