✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
शहर के महादेवा निवासी अधिवक्ता मदन सिंह ने विद्यालय प्रबंधन पर जबरन पंजीयन शुल्क और मासिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में अध्ययनरत है और इस माह मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश पत्र वितरण के समय मार्च माह की ट्यूशन फीस जबरन वसूलने का दबाव डाला।
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि सीबीएसई द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क 1500 रुपये और अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये तय है, लेकिन विद्यालय छात्रों और अभिभावकों से 2200 रुपये वसूल रहा है। इस अनियमितता से अभिभावकों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

