Explore

Search

April 1, 2026 12:32 am

सिवान : हनुमान मंदिर में सस्वर सुंदरकांड के 50वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: माघ के अंतिम मंगलवार को शहर के शुक्ला टोली स्थित हनुमान मंदिर में सस्वर सुंदरकांड के 50वें वार्षिकोत्सव पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां मंदिर के प्रधान पुजारी नीतीश दुबे समेत अन्य पुरोहितों ने हनुमानजी और अन्य देवी-देवताओं की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद शुद्ध घी से बने 10 क्विंटल लड्डू का भोग लगाया गया और मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के दिव्य दर्शन के लिए खोल दिया गया

भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालु रात से ही कतारबद्ध हो गए थे। पूरे दिन प्रसाद के रूप में पूड़ी-बुंदिया का वितरण किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की टोलियों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर श्रद्धा व्यक्त की।

शाम को लखनऊ के सुप्रसिद्ध भजन गायक ‘उत्तम ग्रुप’ द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगण झूमते-गाते हुए भक्ति की गहराइयों में डूबे रहे। पाठ समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ।

सुरक्षा और प्रबंधन

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति और सेवा दल के सदस्य पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। वहीं टाउन थाना पुलिस ने भी मंदिर परिसर और आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी

मंदिर का इतिहास

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमुख शंभु दत्त शुक्ल ने बताया कि शुक्ल टोली हनुमान मंदिर की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय मानस प्रवचनकर्ता स्वामी गणेश दत्त शुक्ल ने की थी। 2006 में मंदिर स्थापना के अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

विशेष अतिथि और श्रद्धालु

कार्यक्रम में प्रो. पारस दत्त शुक्ल, मंदिर प्रबंधन समिति की चंपा शुक्ला, पार्थ शुक्ला, आनंद किशोर दत्त, अभिषेक दत्त, रंजीत किशोर, विश्वजीत, सचिन शुक्ला, गौरीशंकर, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर