Explore

Search

April 1, 2026 12:31 am

सिवान : संदिग्ध परिस्थिति में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के हॉस्टल के चौथे तल्ले के एक कमरे में एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के लौआकला गांव निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई है, जो सिवान इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष का छात्र था। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया

पार्टी के बाद सोने गया था छात्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे संघमित्रा कॉलोनी में मृतक के मित्र प्रवीण तिवारी के कमरे पर चिकन-चावल पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें छह अन्य दोस्त भी शामिल थे। रात करीब 10 बजे के आसपास सोनू अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल के चौथे तल्ले पर स्थित अपने कमरे में लौट आया और अपने साथी के साथ सो गया।

मंगलवार सुबह जब साथी ने उसे जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद नाश्ते के समय उसे फिर से जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। स्थिति संदिग्ध लगने पर मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई।

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

मामले की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जहां सोनू का शव बिस्तर पर पड़ा मिलाएफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ अहम साक्ष्य एकत्रित किए

थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर