Explore

Search

April 21, 2026 1:38 pm

तरवारा में सघन वाहन जांच, बिना कागजात पांच बाइक जब्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित गंडक नहर पुल एवं फखरुद्दीनपुर बाजार पर रविवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना के अवर निरीक्षक रोहित कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस जांच के दौरान बिना लाइसेंस और कागजात के अभाव में पांच मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया

वाहन जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि कागजात जांच के बाद 5000 रुपये का राजस्व वसूल कर सभी बाइक को छोड़ दिया गया

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर