Explore

Search

June 20, 2026 4:13 pm

हसनपुरा : सेवानिवृत्त शिक्षक सैयद हैदर अली के निधन पर शोक

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा गोला बाजार निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सैयद हैदर अली उर्फ लड्डन का शनिवार सुबह 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

स्वजनों ने बताया कि वे अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। वे उसरी धनौती दरोगा नगर स्थित चंद्र बदन मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत थे और अपनी सादगी व समर्पण के लिए जाने जाते थे।

शनिवार शाम नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें हसनपुरा स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर