Explore

Search

August 5, 2026 2:45 pm

मैरवा : बाइक सवार युवक छह कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेक पोस्ट पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर छह कार्टन शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रतसिया कोठी निवासी करण कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक उत्तर प्रदेश निर्मित 54 लीटर शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान बाइक पर लदी अवैध शराब बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर