Explore

Search

March 22, 2026 7:12 am

महाराजगंज : बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड के बंगरा स्थित स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह स्मारक सह पुस्तकालय परिसर में रविवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सिवान की जिला कार्यकारिणी बैठक सह अवकाश तालिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह ने अवकाश तालिका का विमोचन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुंशी सिंह ने कहा कि राज्य में शिक्षकों को उचित वेतन और सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं

संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने एक और दो फरवरी को कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने, विद्यालयों के समायोजन को रोकने और कम छात्रों वाले विद्यालयों को बंद करने की कार्रवाई को वापस लेने जैसी मांगों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने संगठन के पिछले कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि मार्च माह तक जिले के सभी प्रखंडों में सम्मेलन संपन्न किया जाएगा, जबकि 23 मार्च को जिला सम्मेलन जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। बैठक में संगठन की सदस्यता का लक्ष्य 5000 रखा गया

बैठक में इरफान अली, मुकेश कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार सिंह, नितेश कुमार सिंह, संजय कुमार, दिवाकर कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, मनीष अभिषेक, धनेश कुमार, बसंत लाल प्रसाद, हरिओम यादव, धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार यादव, संजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर