Explore

Search

March 4, 2026 1:04 pm

गोरेयाकोठी : गाड़ी से 124.300 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रविवार को गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 124.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी थाना क्षेत्र के सिसई पेट्रोल पंप के पास विशेष समकालीन अभियान के तहत की गई। हालांकि, एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के भेलाही निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ विकाश कुमार और गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी शारदा प्रसाद के पुत्र ध्रुप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें फरार तस्कर की भी पहचान हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान इस तस्करी को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया है कि गांजा कहां भेजा जा रहा था, इसकी पूरी जानकारी फरार तस्कर को ही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर