Explore

Search

June 22, 2026 1:54 am

महाराजगंज : घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में दो फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गृहस्वामी राजगीर पंडित के पुत्र राजू कुमार पंडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है

पीड़ित का बयान

राजू कुमार पंडित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। दो फरवरी की रात चोरों ने उसके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पड़ोसी तौफीक अंसारी ने फोन पर दी। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और घर में रखा सारा कीमती सामान गायब था

चोरी गए सामान

चोर एलईडी टीवी, इंडक्शन, इन्वर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर, कपड़े, ट्रॉली बैग और 70 हजार रुपये नकद समेत कुल आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर