Explore

Search

April 1, 2026 2:01 am

सिवान : दिल्ली में एनडीए की जीत पर बिहार 2025 के चुनाव की झलक : हैप्पी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने अपने पैतृक गांव लहेजी में शनिवार को दिल्ली विधानसभा में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

उन्होंने 27 साल बाद मिली इस जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के चलते यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई। उन्होंने कहा कि अब राजनीति पूरी तरह से विकास पर केंद्रित हो चुकी है, और जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर केवल विकास के लिए मतदान कर रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नतीजों से पहले इंडी गठबंधन के नेता लगातार भ्रामक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें नतीजों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता अब केवल विकास कार्यों पर ध्यान देने वाली पार्टी को ही पसंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे बिहार की राजनीति के लिए भी संकेत हैं और 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Siwan, NDA Victory, Delhi Election, Bihar Politics, BJP New

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर