Explore

Search

March 15, 2026 5:25 pm

गुठनी : पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, शिक्षा व भ्रष्टाचार के मुद्दे उठे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी (सिवान), प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने की, जिसमें विकास योजनाओं, शिक्षा और प्रशासनिक अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

शिक्षकों की लापरवाही पर उठे सवाल

बैठक की शुरुआत में पंचायत समिति सदस्यों ने शिक्षकों द्वारा विद्यालय में हाजिरी बनाने के बाद गैरहाजिर रहने और थाना में दलाली करने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि शिक्षकों पर कोई कार्रवाई न होना विभागीय पदाधिकारियों की निष्क्रियता को दर्शाता है। इस पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चितरंजन राव ने सदन को आश्वस्त किया कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

सड़क निर्माण और जल योजना में गड़बड़ी का आरोप

उप प्रमुख संतरा देवी ने ताड़का गांव में मुखिया द्वारा बनाए गए पीसीसी सड़क के एक महीने में ही टूट जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद बीडीओ ने जांच और कार्रवाई नहीं की

सोहागरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भीम राज यादव ने वार्ड नंबर तीन में ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत अधूरे कार्य का मुद्दा उठाया और इसकी जांच की मांग की

आंगनबाड़ी केंद्रों से अवैध वसूली का आरोप

सदस्यों ने बाल विकास परियोजना के अधिकारी और पर्यवेक्षकों पर आंगनबाड़ी केंद्रों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया और इस पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

बैठक में शामिल अधिकारी एवं सदस्य

बैठक में बीडीओ डॉ. संजय कुमार, सीओ डॉ. विकास कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सब्बीर अहमद, पंचायत समिति सदस्य रवींद्र पासवान, विनीतनाथ तिवारी, संजय ठाकुर, मनोज पांडेय, मुखिया ललन सिंह और श्रीनिवास गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर