Explore

Search

June 20, 2026 8:54 am

आंदर : भाभी ने देवर को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान), थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में भाभी ने अपने देवर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान सुल्तानपुर निवासी छोटे साईं के रूप में हुई है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

बताया जाता है कि छोटे साईं एक बीमारी से ग्रसित हैं। घटना के समय उन्होंने अपनी भतीजी को दांत से काटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी, जिससे वह आक्रोशित हो गई और गुस्से में आकर देवर के शरीर पर तीन-चार बार चाकू से हमला कर दिया

स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल छोटे साईं को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि घायल का इलाज जारी है और प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर