✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशु अंकित ने की, जिसमें प्रखंड प्रमुख आशिया खातून और प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इसके तहत 98 टास्क फोर्स का गठन किया गया, जो इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करेगा।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्णय लिया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में डीईसी टैबलेट और क्रीमी की खुराक छात्रों को दी जाएगी, ताकि फाइलेरिया संक्रमण को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक इसरारुल हक, बीसीएम सिंधु कुमारी, अमित पाठक, प्रधान लिपिक मो. हसीर, सत्येंद्र पांडेय, बीरबहादूर, रणजीत कुमार, लेखापाल कृपाशंकर प्रसाद, यूनिसेफ बीएमसी सुधीर पाठक, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर निभा कुमारी और सुनील कुमार ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।

