Explore

Search

April 1, 2026 3:53 am

सिवान : समाज के निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान : सदर विधायक

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज के सभागार में गुरुवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं नव नियुक्त प्राचार्य का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे समाज के प्रेरणा स्रोत होते हैं। जो समाज शिक्षकों की उपेक्षा करता है, वह कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।

नव नियुक्त व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

इस अवसर पर नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. मुसाफिर शर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, निवर्तमान प्राचार्य डॉ. राम सुंदर चौधरी, प्रो. अशरफ अली अंसारी, प्रधान सहायक हरी चौधरी, वरीय लिपिक उमाशंकर प्रसाद यादव, दीनदयाल प्रसाद, बैजनाथ चौधरी एवं आदेश पालक अवधेश चौधरी को सम्मान सामग्री और अंग वस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके सेवाकाल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, प्रो. प्रियरंजन चंदेश्वर चौधरी, प्रो. छबीला रावत, प्रो. प्रदीप कुमार यादव, प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. देवानंद यादव, प्रो. राजेंद्र राम, प्रो. संजय दुबे, डॉ. रियाज, डॉ. शाद अहमद, एहतेशाम अहमद राजू, साहेब कुमार, अमित कुमार, दीनानाथ यादव, दिनेश प्रसाद यादव, अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सराहा गया और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर