Explore

Search

June 22, 2026 1:54 am

महाराजगंज : राष्ट्रीय सचिव ने किया विभिन्न गांवों का दौरा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): वीआइपी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि वीआइपी पार्टी बिहार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, और गांव-गांव में कार्यकर्ता बनने की होड़ मची हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ विकास का ढोंग कर रही है, जबकि ज़्यादातर योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर कोई प्रभावी कार्य नहीं दिख रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए को सबक सिखाएगी।

गांवों में हुआ जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय सचिव ने पटेढ़ा, पटेढ़ी, रतन पड़ौली, सराय पड़ौली, महम्मदा समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान लोगों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर