✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का चौथा दिन पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के पूरी हुई, और किसी भी केंद्र से निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली।
इस परीक्षा में कुल 46,464 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 45,968 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 496 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों में 496 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
- पहली पाली में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 29,931 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 29,655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 276 अनुपस्थित रहे।
- दूसरी पाली में कला और वोकेशनल संकाय के छात्रों की हिंदी परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 16,533 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 16,313 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि 220 अनुपस्थित रहे।
जिलेभर में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही, जिससे परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हो सकी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

