Explore

Search

March 22, 2026 8:41 am

महाराजगंज : दो दिन से आठ घंटे बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं में रोष

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): शहर में दो दिनों से लगातार आठ घंटे से अधिक बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बुधवार और गुरुवार को आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही, जिससे दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए।

शहरवासी शांता कौशलेंद्र सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, पवन कुमार, नीरज कुमार, गोलू कुमार, सर्वेश कुमार, नन्हें कुमार और मोतीलाल प्रसाद सहित कई लोगों ने बताया कि इस अनियोजित बिजली कटौती से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, शांति समिति की बैठक में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बैठक में बिजली आपूर्ति बंद करने का कोई जिक्र नहीं किया गया था।

इधर, इंटरमीडिएट परीक्षा दे रहे छात्रों को भी इस बिजली कटौती से भारी परेशानी हो रही है। छात्र उज्ज्वल कुमार, संदीप कुमार, पप्पू कुमार, रौशन, रिया, श्रुति, ममता कुमारी आदि ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली कटौती के कारण उनकी परीक्षा की तैयारी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है, लेकिन विद्युत विभाग का कहना है कि वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर