Explore

Search

April 1, 2026 3:53 am

सिवान : साक्ष्य के अभाव में दोहरा हत्याकांड के सभी अभियुक्त बरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: अपर जिला न्यायाधीश एकादश अमित कुमार पांडेय की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में दोहरे हत्याकांड से जुड़े सभी अभियुक्तों को संदेह का लाभ देते हुए रिहा करने का आदेश पारित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचरुखी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी छोटेलाल यादव के दो सहयोगियों कामेश्वर ठाकुर एवं चंदर ठाकुर की अप्रैल 2002 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में छोटेलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद छोटेलाल यादव के बयान पर पचरुखी थाना में मंद्रपाली निवासी कुख्यात नौशेर साई एवं अन्य छह व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन कोई ठोस सबूत अदालत में प्रस्तुत नहीं कर सका। इस बीच आरोपित नौशेर साईं और एक अन्य की मृत्यु भी हो गई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कृष्णदित्य तिवारी ने अदालत में तर्क दिया कि साजिश के तहत आरोपियों को फंसाया गया था और उनके विरुद्ध कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं है।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दे दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर