Explore

Search

July 2, 2026 10:23 am

बाघड़ा (सिवान) : मूर्ति विसर्जन के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, हुई पत्थरबाजी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में बुधवार की शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक लाउडस्पीकर पर गाने बजाते हुए नृत्य कर रहे थे। जैसे ही जुलूस गांव के मंदिर के पास पहुंचा, कुछ युवकों ने गाना बंद कराने की कोशिश की, जिससे विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जल्द ही दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर