Explore

Search

July 2, 2026 10:11 am

सिवान : बुद्धि व ज्ञान की कामना के साथ हुई विद्या व संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: विद्या भारती विद्यालय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में माघ शुक्ल पक्ष पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या और संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विशेष मुहूर्त में संपन्न इस अनुष्ठान में मां सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृताचार्य मनोज पाठक द्वारा मां सरस्वती के प्रातः पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा से हुई। इसके पश्चात संगीताचार्य मुरली मनोहर मिश्र के नेतृत्व में भैया-बहनों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा। पूजा के उपरांत सभी अतिथियों को प्रसाद वितरित कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक नंद लाल खदरिया, सचिव ओमप्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, डॉ. राकेश सिंह, सदस्य डॉ. सुरुचि उपाध्याय और सुभाष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के समुचित संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव एवं आचार्य प्रवीण चंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को विधिपूर्वक संपन्न किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर