Explore

Search

July 2, 2026 10:20 am

सिवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पहली दुर्घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव में हुई, जहां मुश्ताक हुसैन के पुत्र शाहिद हुसैन अपने दोस्त नवाब अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर हरकेशपुर स्थित मामा के घर जा रहा था। जैसे ही वे मांझी-बरौली मुख्य पथ पर बंगरा बाबा मोड़ के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि नवाब अंसारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरी दुर्घटना गुठनी थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव के पास हुई। कामेश नाथ तिवारी के पुत्र विकासनाथ तिवारी अपने चाचा अनुग्रह नाथ तिवारी के साथ देवरिया से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देवरिया-सलेमपुर मुख्य पथ पर मुसैला गांव के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इस हादसे में विकासनाथ तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुग्रह नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत देवरिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विकासनाथ तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनुग्रह तिवारी का इलाज जारी है।

शाहिद हुसैन इंटर का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। इधर, पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर