Explore

Search

March 3, 2026 1:16 pm

दारौंदा: शाहिद अंसारी की मौत से गांव में शोक का माहौल, माता-पिता का इकलौता संतान था

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा : थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर निवासी मुश्ताक अंसारी के पुत्र शाहिद अंसारी की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता का इकलौता संतान होने के कारण शाहिद की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां सबेया खातून समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि शाहिद अपने गांव के ही मेराज अंसारी के पुत्र नवाज अंसारी के साथ हरकेशपुर स्थित मामा के घर जा रहा था। रास्ते में बंगरा के समीप बाबा मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाहिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नवाज अंसारी का उपचार जारी है।

शाहिद इंटर का छात्र था और घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत के बाद मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जिन्हें आसपास की महिलाएं ढाढ़स बंधा रही थीं। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर