Explore

Search

August 24, 2026 10:12 am

रघुनाथपुर : हथियार लहराते युवक का फोटो हुआ प्रसारित, पुलिस पर खुलेआम चुनौती

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर प्रखंड के करसर गांव में मंगलवार की शाम एक युवक द्वारा हथियार लहराने का फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में युवक को साफ तौर पर हथियार हाथ में लिए लहराते हुए देखा जा सकता है।

चौंकाने वाली बात यह है कि फोटो में युवक रघुनाथपुर थाना पुलिस को खुलेआम चुनौती देता नजर आ रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि अब अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर