Explore

Search

July 2, 2026 4:06 pm

सिवान : जमीनी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के महुआरी पश्चिम टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दीपक कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

स्वजनों के अनुसार, जमीन को लेकर पट्टीदारों के साथ विवाद हुआ, जिसमें उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दीपक कुमार शर्मा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर