Explore

Search

March 22, 2026 9:03 am

महाराजगंज : उत्सव और उल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज : महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। निर्धारित समयानुसार सुबह 11:30 बजे प्रखंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकिशोर उपाध्याय ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की स्मृति में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने स्व. राजरानी देवी और स्व. बसंती देवी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह देश और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें।

इस अवसर पर शिक्षिका संगीता कुमारी, कुमारी रेणु सिंह, उप मुखिया कौशल्या देवी समेत दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर