Explore

Search

May 31, 2026 9:37 pm

भगवानपुर हाट : बंदर के धक्का देने से छत से गिरकर छात्रा की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के माघर गांव में छत पर कंबल सुखाने गई एक 18 वर्षीय छात्रा प्रिया कुमारी की बंदर के धक्का देने से छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा माघर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। यह घटना शनिवार की है।

मृतक के पिता प्रेमचंद साह ने बताया कि प्रिया छत पर कंबल सुखाने गई थी, तभी अचानक एक बंदर ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह छत से गिर गई। छत से गिरते ही प्रिया के कान और नाक से खून बहने लगा। स्वजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिया ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। प्रिया की मां चिंता देवी का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह चार बहनों में तीसरी थी, जिनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। प्रिया का एक बड़ा भाई भी है।

मौके पर मुखिया मनमोहन मिश्र, अंगद मिश्र और अन्य लोग पहुंचे और स्वजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने भी परिवार को ढाढ़स बंधाया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर