Explore

Search

June 20, 2026 10:19 am

आंदर : गणतंत्र दिवस समारोह पर ध्वजारोहण की समय सारणी निर्धारित

परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंदर प्रखंड कार्यालय एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण की समय सारणी निर्धारित की गई है। सहायक समाहर्ता सह बीडीओ नेहा कुमारी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण के समय इस प्रकार हैं:

  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर: पूर्वाह्न 9:00 बजे
  • पुलिस निरीक्षक कार्यालय: पूर्वाह्न 9:15 बजे
  • आंदर थाना परिसर: पूर्वाह्न 9:25 बजे
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर: पूर्वाह्न 9:30 बजे
  • पशुपालन पदाधिकारी कार्यालय: पूर्वाह्न 9:35 बजे
  • बाल विकास परियोजना कार्यालय: पूर्वाह्न 9:40 बजे
  • प्रखंड संसाधन केंद्र: पूर्वाह्न 9:45 बजे
  • नगर पंचायत कार्यालय: पूर्वाह्न 9:55 बजे
  • असांव थाना परिसर: पूर्वाह्न 10:10 बजे

इन सभी स्थानों पर झंडे को सलामी दी जाएगी और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को भव्य और सम्मानजनक ढंग से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर