Explore

Search

March 5, 2026 2:39 pm

दरौंदा : राजद की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष राजन कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर गहन चर्चा की गई।

राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में पार्टी की स्थिति की जानकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। बूथ स्तर पर मजबूती के आधार पर पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन सशक्त हो सकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना होगा।

राजद नेता मुन्ना शाही ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनकी उपलब्धियों और प्रयासों को जनता के बीच ले जाना होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिला सचिव संजय यादव, जिला प्रधान महासचिव कमलेश भारती और राजेश यादव समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर