Explore

Search

March 23, 2026 5:24 pm

जीरादेई : दहेज हत्या के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: दहेज हत्या कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को जीरादेई पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जीरादेई प्रखंड के अकोल्ही निवासी उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जीरादेई थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी जीरादेई थाना कांड संख्या 97/24, दर्ज दिनांक 12 जुलाई 2024, के तहत हुई है। इस मामले में उपेंद्र सिंह दहेज हत्या के आरोप में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उधमपुर अस्पताल से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को जीरादेई थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर