Explore

Search

April 3, 2026 10:59 pm

सिवान : एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी: डॉ. दिलीप जायसवाल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बुधवार की सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सिवान के नया परिसदन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पार्टी की जिला कमेटी में 33% पद महिलाओं को दिए जाएंगे। यह निर्णय भाजपा की समावेशी नीति का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। पार्टी जाति के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा की राजनीति करती है और देश की विरासत और विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से जोश के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक कर्णजीत सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, देवेंद्र गुप्ता, मुखिया आभा देवी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर