Explore

Search

April 3, 2026 10:40 pm

सिवान : एनडीए का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रहा सफल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के गांधी मैदान में मंगलवार को आयोजित एनडीए के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में एनडीए के सभी घटक दलों ने भरपूर सहयोग किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार सहित सिवान जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। महिलाओं को पंचायती राज में आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व और प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया गया है।

ई. स्मृति कुमुद ने यह भी कहा कि महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसे सफल बनाने में योगदान दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर