Explore

Search

April 4, 2026 12:24 am

सिवान : एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: भाजपा जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा संयोजक मुकेश सिंह कुशवाहा उर्फ बंटी ने रविवार को चनौर, तकिया, धनौती मकरियार, पिठौरी, और बदली में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में आगामी 21 जनवरी को गांधी मैदान में होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।

मुकेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल सहित सभी एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और भारत सरकार तथा बिहार सरकार की कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा और चुनाव की तैयारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक में सरोज सिंह राणा, अमरेंद्र कुशवाहा, रामाधार तिवारी, शेरखान, मुकुल पटेल, मुन्ना, शिवचरण कुशवाहा, किस्मत खान, लियाकत खान, हरिहर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रभुनाथ सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर