Explore

Search

June 20, 2026 10:46 am

रघुनाथपुर : डीएम-एसपी से हरा पेड़ काटने की शिकायत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में 16 जनवरी को एक हरे आम के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। इस पर सुल्तानपुर निवासी मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर गांव के एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पेड़ काटने की सूचना उन्होंने 112 डायल और थाना को दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसपी से कार्रवाई की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर