Explore

Search

August 5, 2026 5:12 am

बड़हरिया : बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव में 16 जनवरी को एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल दुकानदार की पहचान नबीगंज निवासी मोतीलाल प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई।

घायल के बड़े भाई मनोरंजन प्रसाद के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस आरोपितों की पहचान करने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है, जो बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर