Explore

Search

August 5, 2026 5:42 pm

दारौंदा : शराब बरामदगी मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना की गश्ती दल ने शुक्रवार शाम बगौरा गांव में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस की कार्रवाई को देख शराब तस्कर भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एसआई विपिन कुमार महतो के बयान पर बगौरा गांव के राहुल चौधरी, उसकी मां, सोनू चौधरी, और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर