✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा आयोजित की गई। इस सभा में पुलिसकर्मियों ने विभाग से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है। नियमित रूप से आयोजित शस्तिका कक्ष और अनुरोध कक्ष के संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने बताया कि इन कक्षों के माध्यम से पुलिस कर्मियों की समस्याओं को रिकॉर्ड कर उनके निराकरण हेतु संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है। सभी समस्याओं के समाधान के लिए आदेश दे दिए गए हैं, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य परिवेश मिल सके।

