Explore

Search

April 4, 2026 12:11 am

सिवान: एसपी ने तीन पुलिस अधिकारियों को किया नव पदस्थापित

सिवान: एसपी ने तीन पुलिस अधिकारियों को किया नव पदस्थापि
✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान, 18 जनवरी। एसपी अमितेश कुमार ने प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत तीन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों की कार्यक्षमता को देखते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापित किया गया है।

नव पदस्थापित पुलिस अधिकारी और उनकी तैनाती

  1. श्वेता कुमारी: प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग, पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर मुफस्सिल थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया।
  2. संजीत कुमार: पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी लोक शिकायत निवारण कोषांग, पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया।
  3. अंकित कुमार ओझा: पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर गोरेयाकोठी थाना अनुसंधान इकाई में तैनात किया गया।

एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान सुनिश्चित करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर