Explore

Search

April 4, 2026 12:18 am

सिवान: दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर मोड़ पर हुई, जहां अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है।

दूसरी घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टाड़ी मोड़ पर हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान रघुनाथपुर के संठी गांव निवासी अवधेश कुमार और आंदर निवासी इमरान खान के रूप में हुई है। हादसे में दोनों बाइकों को भी भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर