Explore

Search

August 5, 2026 6:32 pm

भगवानपुर हाट : दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरहाता और सारीपट्टी गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में से एक की पहचान मीरहाता निवासी सर्वजीत महतो के रूप में हुई, जो वर्ष 2022 में हुई मारपीट के एक मामले में आरोपित था और फरार चल रहा था। दूसरे आरोपित की पहचान सारीपट्टी निवासी अमित कुमार उपाध्याय के रूप में हुई, जिसे शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए सिवान भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर