Explore

Search

August 5, 2026 7:16 pm

भगवानपुर हाट : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली बाजार में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के घायल पूर्व मुखिया सुशील कुमार उपाध्याय के फर्द बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि दूसरे पक्ष के मुकेश तिवारी की पत्नी सुमन देवी के आवेदन पर पांच अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।

थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने और हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर