Explore

Search

July 3, 2026 2:27 am

सीवान: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सराय थाना क्षेत्र के बैशाखी मोड़ के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रोहड़ा निवासी छोटन साह के 32 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजन कुमार गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपनी बाइक से महाराजगंज अपने ससुराल जा रहे थे। तभी सराय थाना क्षेत्र के बैशाखी मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के पास पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर