✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सीवान): शुक्रवार को शहर स्थित अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में पूर्व विधायक और सांसद उमाशंकर सिंह का 85वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के भूमिदाता सह संस्थापक खोभारी सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुवंर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने कहा कि उमाशंकर बाबू शिक्षा जगत के मालवीय और समाजवाद के पुरोधा थे, जो सहकारिता के स्तंभ भी थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र स्वामी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, टुनटुन मिश्रा, धड़ाका सिंह, दिलीप सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार वर्मा, प्रो. डा. शंभू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी ने पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रो. दिनेश्वर सिंह, प्रो. प्रमित सिंह, प्रो. विजय कुमार गुप्ता, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. सुलेखा कुमारी, प्रो. सुनील महतो, विकास कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, अनिल सिंह, तारकेश्वर सिंह, सुमन कुमारी, इंदु कुमारी, शंभू कुमार, राजदेव चौधरी, आशीष सिंह, विजय सिंह व संजय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

