Explore

Search

July 3, 2026 2:11 am

सिवान: आरएएफ ने बड़हरिया में फ्लैग मार्च कर लिया शांति व्यवस्था का जायजा

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की सी-114 बटालियन ने जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के बाद थाना परिसर में जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आरएएफ के उप कमांडेंट जितेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बल के सदस्यों और नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बल और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 114 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा पूर्व में भी जनकल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया। उप कमांडेंट ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बल की ड्यूटी और जिम्मेदारियों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया और शांति भंग करने वालों को कड़ा संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में बड़हरिया थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा, आरएएफ निरीक्षक उमेश कुमार शर्मा, मंजीत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, फारुक अहमद, सतीश, दीप कुमार, विवेक कुमार और विकास यादव सहित क्षेत्र के कई मुखिया, शांति समिति के सदस्य और समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर