Explore

Search

July 3, 2026 3:19 am

सिवान: एसपी अमितेश कुमार ने कार्यालय के सभी शाखाओं का किया निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभी शाखाओं का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बिंदु पर गहन जांच की और संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्य करने के तरीकों को समझा। उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय आने, कार्य कुशलता बनाए रखने और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि कार्यालय की सभी शाखाओं का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान शाखाओं में चल रहे कार्यों का अवलोकन कर बेहतर कार्य प्रबंधन और रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारी समेत विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। एसपी ने शाखाओं में मौजूद आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर