✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन (सिवान): चैनपुर थाना क्षेत्र चैनपुर-रसूलपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार का स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायल महिला की पहचान देवपुरा निवासी मनोज साह की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीति देवी चैनपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रही थी तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
Author: Samay Siwan
Post Views: 12

