Explore

Search

August 5, 2026 2:03 pm

आंदर : निजामुद्दीन साईं हत्या मामले में पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के गायघाट में 13 जनवरी की रात बथान में सोए वृद्ध निजामुद्दीन साईं की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी उन्दन खातून ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे गांव से 500 मीटर की दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित बथान में हमदोनों भोजन करने के बाद अलग-अलग चारपाई पर सो गए थे। उसी दौरान रात करीब साढ़े 10 बजे गोली की आवाज सुनकर मेरी नींद खुली तो मेरे पति को तीन से चार व्यक्ति गोली मारकर भाग रहे थे। मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। पुलिस प्राथमिक कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि प्राथमिक कर ली गई है। बदमाशों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर