Explore

Search

March 22, 2026 4:06 am

आंदर : डीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को सीवान जिले के आंदर प्रखंड में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंदर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना,डीपीओ कार्यालय, बुनियाद केंद्र, बीआरसी केंद्र, पशु अस्पताल, जयजोर गांव का जर्जर माडल स्कूल, तियांय-मैरवा नहर रोड, तियांय-चांदपुर रोड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए। डीएम के पहुंचते ही सभी कर्मचारी और अधिकारी हड़बड़ी में आ गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम ने प्रसव कक्ष की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान एक्सपायरी दवा पाए जाने पर प्रसव कक्ष की इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही प्रयोगशाला में जांच की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों को चेतावनी दी।

प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जयजोर निवासी और जदयू के जिला सचिव सुशील गुप्ता ने डीएम को आवेदन देकर बताया कि 16 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जयजोर गांव में करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने माडल स्कूल का उद्घाटन किया गया था। इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति रही, जिनमें सहायक समाहर्ता नेहा कुमारी, डीडीसी मुकेश कुमार, डीसीएलआर शहबाज खान, चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार, सीओ नीलम कुमारी, थानाध्यक्ष पप्पन कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थि

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर