✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान जिले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में गुरुवार को श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर आयोजित एक दिवसीय जॉब कैंप में 13 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि इस शिविर में आर्शीवाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड द्वारा फिल्ड डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए कुल 20 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चलाई गई थी, जिसमें 46 आवेदकों ने अपना आवेदन बायोडाटा के साथ प्रस्तुत किया।
इन आवेदकों में से अंतिम रूप से 13 का चयन किया गया। पिंकी भारती ने इच्छुक युवाओं से जॉब कैंप में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को सात निश्चय योजना के तहत विभिन्न योजनाओं जैसे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ और प्रधान लिपिक विनोद कुमार सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

